कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
सर्दियों में प्रूनिंग के बाद बागवान भाई पेड़ों पर बोर्डो पेंट लगाना शुरू कर देते हैं । ये पेंट पौधों को कैंकर नामक रोग से बचाने के लिए लगाया जाता है । अक्सर देखा गया है कि बागवान या तो बाजार में निर्मित रेडी मेड पेस्ट खरीद लेते हैं या फिर ब्लाईटॉक्स को अलसी के तेल में घोल कर पेस्ट लगा देते हैं । कुछ दिनों बाद शिकायत यह आती है कि स्वयं निर्मित पेंट में से अलसी का तेल पेड़ पर फैलना शुरू कर देता है , परिणामस्वरूप उस जगह से पपड़ी निकल आती है और कैंकर शुरू हो जाता है ।
इस समस्या से निज़ाद पाने के लिए अलसी के तेल को कम से कम एक बार उबाल करके ठंडा कर लें । उसके पश्चात् ही इसमें ब्लाईटॉक्स का पाउडर मिलाएं । पेंट को ज्यादा पतला न करें । निश्चित ही आपका पेंट सेब के पौधे को कोई नुकसान नहीं पहुचायेगा ।



