कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
आज से लगभग 130 वर्ष पहले की बात है, फ़्रांस में एक किसान ने अपने बागीचे में अंगूर लगा रखे थे | इस बागीचे में वह दिन रात पसीना बहा कर अच्छे फल उत्पादित करता | लेकिन उस बागीचे का एक हिस्सा सड़क के साथ लगता था | यहाँ पर आते जाते राहगीर और बच्चे उसके अंगूर खा जाते |
इस मुसीबत से परेशान किसान को एक तरकीब सूझी | उसने एक बाल्टी में नीला थोथा घोला और झाड़ू से उसे सड़क किनारे लगी अंगूर की बेलों पर छिड़क दिया | लोगों ने अंगूर पर जहर लगा देख उन्हें खाना बंद कर दिया | पर यह क्या, बेलों पर लगी फफूंद भी समाप्त हो गयी | इस बात का अध्ययन उस वक्त के वैज्ञानिक मिल्लारडेट ने किया और इस प्रकार सन 1885 में बोर्डो मिक्सचर की खोज हुई |
बोर्डो मिक्सचर का प्रयोग सेब में कैंकर नामक रोग की रोकथाम हेतु किया जाता है | बोर्डो मिक्सचर बनाने की विधि इसी पेज में वीडियो द्वारा बताई गई है | सेब के पौधों में बोर्डो मिक्सचर की स्प्रे तुडान के तुरंत बाद की जाती है | स्प्रे करने के बाद पंप को अच्छी तरह खाली पानी से साफ़ कर लें अन्यथा कई बार पंप का चोक होने का डर रहता है |



