क्या आप जानते हैं कि आपके सेब के पौधे को कितना पानी चाहिये ? यदि नहीं, तो आज हम चर्चा करेंगे कि पौधे को कितना पानी दिया जाये | पौधे को पानी की आवश्यता निम्न कारकों पर निर्भर करती है |
- पौधे का आकार (Canopy Size)
- कौन से महीने में पानी देना है ?
- मल्चिंग की गयी है अथवा नहीं ?
- पौधे का तौलिया साफ़ है अथवा घास उगी है ?
- बागिचे में धूप, नमी अथवा हवा की स्थिति
- मिट्टी का प्रकार
- बारिश की मात्रा
उपर दिये गये कारक पौधे को दिये जाने वाली पानी की मात्रा तय करते हैं | हर वागवान के पौधे के लिये सिंचाई की मात्रा में भिन्नता हो सकती है |
किस पौधे को कितना पानी दिया जाये इस दुविधा को दूर करने के लिये Ambika Apple Nursery और Matribhumi Consultancy Services ने एक Computerized Program बनाया है | जिसमें बागवान को आसानी से पता चल जायेगा की उसे कितनी सिंचाई करनी है | इस Program को इस्तेमाल करने के लिये निम्न निर्देशों का पालन करें | - आपके कंप्यूटर पर MS Office होना आवश्यक है |
- दी गयी फ़ाइल पर क्लिक करें |
- आपकी सक्रीन पर आये एक अंडाकार आकार के गोले पर क्लिक करें |
- आपकी सक्रीन पर एक विंडो नज़र आयेगी |
- जिस महिने में पानी देना है, उसे चुनें |
- दी गयी मौसम की स्थितियों में से अपने बागिचे के मौसम को चुनें |
- क्या आपके तौलिये में घास उगा है अथवा साफ़ है ? हां या ना में चुनें |
- पौधे के तौलिये की त्रिज्या (मीटर) में भरें | चूंकि बागवान के लिये Canopy Size मापना आसान नहीं है, इसलिये हमने पौधे की त्रिज्या को चुना | इस कालम में कोई असंभव आंकड़ा (जैसे कि 27634587656) न भरें अन्यथा ये गलत डाटा दे देगा |
- आप मल्चिन्ग करते हैं अथवा नहीं, चुनें |
- Calculate का बटन दबायें |
- आपके पौधे को प्रति हफ़्ते प्रति सिंचाई की मात्रा आपके सामने होगी |
यह Program Non IT professional द्वारा बनाया गया है, जिसमें कमिंया रहना भी स्वभाविक है, कुछ कमिंया निम्न प्रकार से हैं :
1. इसमें हो चुकि या हो रही बारिश को शामिल नहीं किया गया है | अत: बारिश होने की स्थिति में सिंचाई का प्रयोग आवश्यतानुसार ही करें |
2. यह Program अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों जैसे किन्नौर और लाहोल स्पिति के लिये उपयुक्त नहीं है |
3. इसमें मिट्टी की किस्मों को भी शामिल नहीं किया गया है | यह दोमट मिट्टी के अनुरूप बनाया गया है |
यह Computerized Program आप को ई-मेल द्वारा भेज दिया जायेगा | अत: अपना ई-मेल पता और मोबाईल नंबर मैसेज कर दें | Program को इस्तेमाल करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जरुर भेजें |



