क्या हमारे सेब के पौधे को पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं ?

सर्दियाँ समाप्त होते ही बागवानों में ट्री स्प्रे आयल करने की होड़ लग जाती है | बहुत से बागवान भाई देखा देखी में अक्सर बहुत जल्दी ही स्प्रे कर देते हैं | आज हम समझने का प्रयास करेंगे कि ट्री स्प्रे आयल की स्प्रे क्यों और कब करनी चाहिए |
ट्री स्प्रे आयल (TSO) / हार्टिकल्चर मिनरल आयल (HMO) की स्प्रे मुख्यतः सेन जोस स्केल नामक कीट को मारने के लिए की जाती है | यह छोटा सा कीड़ा एक कवच के नीचे छुपा रहता है और पेड़ का रस चूस कर उसे कमज़ोर बना देता है | संक्रमण अधिक होने की स्थिति में पौधा मर भी सकता है | चूँकि कवच के नीचे छुपे रहने के कारण इसे जहर से तो नहीं मारा जा सकता है लेकिन हार्टिकल्चर मिनरल आयल की स्प्रे से इसकी मृत्यु होना तय रहता है | जब HMO से पेड़ को पूरा नहलाया जाता है तो पेड़ पर तेल की एक परत सी बन जाती है , इस परत के बनने से सेन जोस स्केल नामक कीट सांस ही नहीं ले पाता है और दम घोंट कर इसकी मौत हो जाती है |
आज कल बाज़ार में काफी किस्म के तेल उपलब्ध है | हम अक्सर ट्री स्प्रे आयल और हार्टिकल्चर मिनरल आयल की ही बात करते हैं | ट्री स्प्रे आयल तेल की एक क्रूड अवस्था है जब की हार्टिकल्चर मिनरल आयल एक साफ सुथरी (Refined form) अवस्था है | इसलिए हमेशा हार्टिकल्चर मिनरल आयल की ही स्प्रे करनी चाहिए | पहचान के लिए ट्री स्प्रे आयल मंो गंधक जैसी तीखी गंध होती है जब हार्टिकल्चर मिनरल आयल में ऐसी कोई गंध नहीं होती | ट्री स्प्रे आयल करने से पेड़ की छाल का रंग कोशिकाओं के जलने से काला पड़ने पड़ जाता है जब की हार्टिकल्चर मिनरल आयल करने से पेड़ सुरक्षित रहता है | HMO बाज़ार में कई नामों से उपलब्ध हैं जैसे कि मैक आल सीजन, सर्वो, आर्बो फाइन, एच पी आदि |
अब बात आती है कि कौन से समय पर हार्टिकल्चर मिनरल आयल की स्प्रे की जानी चाहिए ? इस स्प्रे का सबसे उपयुक्त समय हरी कली अवस्था से टाईट कलस्टर अवस्था तक है | इस समय 4 लिटर हार्टिकल्चर मिनरल आयल को 196 लिटर पानी में मिला कर 200 लिटर पानी का घोल बना दें और छिडकाव करें | चूँकि मार्च में सन जोस स्केल रस चड़ने के साथ साथ सक्रीय होना शुरू होता है | अतः यह स्प्रे इसी समय किया जाना उपयुक्त है | डा0 एस पी भारद्वाज के लम्बे अनुभव के आधार पर मार्च में ही स्प्रे करवाना ठीक रहता है |
हम हार्टिकल्चर मिनरल आयल की स्प्रे मई के महीने में (जब फल मटर के दाने के बराबर हो ) 2 लिटर HMO को 198 लिटर पानी में घोल कर स्प्रे करें | इस वक्त की गयी HMO की स्प्रे से सभी प्रकार के कीड़ों के अंडे ख़त्म हो जातें हैं | साथ ही यह माईट और पाउडरी मिल्डीउ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका अदा करता है |
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए जाने माने बागवानी विशेषज्ञ सेवानिवृत डा0 एस पी भारद्वाज जी से संपर्क कर सकते है |

Share Via :

Leave a Comment

Address

Ambika Apple Nursery

VPO Pangna, Distt. Mandi, Pangna, Himachal Pradesh-175046

Support requests

ambika.apples@gmail.com

Call Us:

+91 93180 86833

+91 62302 86833

Contact us

Ambika Apple Nursery

We deal with the production of the best quality apple plants and the latest varieties on clonal rootstocks.

For more information please contact us by filling our contact form or call us on:

+91 93180 86833

+91 62302 86833

ambikanursery.com © 2022
Made with Love By Shimla Technologies