कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
आज कल आपको सेब के फलों पर रेंगते छोटे छोटे कीड़े तो नहीं दिखाई दे रहे, जो गोंद जैसा पदार्थ छोड़ रहें हों। यदि हाँ, तो आपके बागीचे में सिला (Psylla) नामक कीट पौधे से रस चूस कर उसे कमज़ोर कर रहा है।
यह कीट Nymph अवस्था में पौधे से रस चूसता है। विदेशों में हुए शोध के अनुसार फूलों की पंखुड़ियों के जलने के लक्षण इसकी उपस्थिति को दर्शाते हैं। अक्सर इस प्रकार पंखुड़ी के जलने के लक्षणों को Spring Frost मान कर नज़रअंदाज़ किया जाता है। फ्रूट सेटिंग के बाद ही इसका आक्रमण शुरू हो जाता है और जब फल अखरोट के दाने के बराबर होता है तो उसमें चित्रानुसार धंसे हुए निशान पड़ जाते हैं। इन धंसे हुए गड्डों को अक्सर बोरोन की कमी जैसे लक्षणों से जोड़ कर देखा जाता है । जो फल साथ साथ चिपके रहते हैं ये कीट उसमें यह छुपे होते हैं और रस चूसते रहते हैं। जिसके कारण सूखे और अधिक धूप के मौसम में फल/पत्तों की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं।
हालाँकि हिमाचल के कृषि/बागवानी विश्वविद्यालयों में अभी तक इस पर कोई अधिक शोध नहीं हुआ है लेकिन इसे Dimethoate या Oxydemeton Methyl अथवा किसी अन्य अन्तर्प्रवाही कीटनाशक से नियंत्रित किया जा सकता है।
बेहतर रहेगा कि आप अपने बागीचे का बारीकी से निरंतर निरिक्षण करते रहें ताकि समय रहते ऐसी व्याधियों पर काबू पाया जा सके। ।



