क्या आप अपने बागीचे में Root Borer की समस्या से परेशान हैं ? या फिर जड़ सड़न रोग से आपके पौधे धीरे धीरे ख़त्म होते जा रहें हैं ?अथवा अन्य कीड़ों और बीमारियों जैसी व्याधियों से आप जूझ रहे हैं ?
इन्ही समस्याओं से निज़ाद पाने के लिए उद्यान बिभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा एक नई पहल शुरू की गयी है | दूरभाष पर जानकारी देते हुए डा कीर्ति सिन्हा ने बताया कि बोरर और जड़ सड़न जैसी व्याधियों की रोकथाम हेतु विभाग द्वारा बागवानो को विभिन्न प्रकार के जैव नियंत्रक अजेंटो (Bio Control Agents) जैसे ट्राईकोग्रामा, ब्रेकोंन, कराईसोपरेला, केलोनस, मित्र नेमाटोड (EPN) आदि निशुल्क वितरित किये जा रहे हैं | इसके अतिरिक्त बागवान भाइयों को इन जैव नियंत्रकों की खेत में संख्या बढ़ाने की विधि के बारे में भी बताया जायेगा |
अतः सभी बागवान भाई इसका भरपूर लाभ उठायें | क्योंकि बरसात के मौसम में इनका प्रयोग अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होता है | अधिक जानकारी के लिए विषय विशेषज्ञ डा सिन्हा से उनसे मोबाईल नंबर 88949-73769 पर संपर्क किया जा सकता है|



