पुराने बागीचे में नये पौधे : [भाग-2]

पिछली पोस्ट में हमने पुराने बगीचों में नए पौधे लगाने पर कुछ सुझाव दिए गए थे। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए हम Silver Hydrogen Peroxide को इस्तेमाल करने की विधि व मात्रा के विषय में जानेंगे।
इस रसायन की खरीदारी करते वक़्त यह बात जरूर ध्यान में रखें कि इसमें सक्रिय तत्व (active ingredient) की मात्रा कम से कम 50% हो। अतः 10 मिली इस रसायन को प्रति लीटर पानी में घोल लें। तत्पश्चात पौधे के लिए खोदे हुए गड्डे को 1 फुट तक मिट्टी और गोबर की खाद से भर दें और Silver Hydrogen peroxide और पानी से बने घोल से इस 1 फुट की तह को सिंचित कर लें। इसके लिए 3 लीटर घोल की आवश्यकता रहती है। अब दूसरी 1 फुट की तह को फिर 3 लीटर के घोल से सिंचित करें। इस प्रकार तीसरी व अंतिम तह को 3 लीटर के घोल से सिंचित करें ।
इस प्रकिया से पूरा गड्डा काफी हद तक sterilize हो जाता है। कुछ बागवान भाई इसकी स्प्रे गड्ढे पर करते हैं। इस स्प्रे से मात्र वही जगह sterilize होगी जहां पर घोल की बूंदे पड़ी होंगी। अतः इस केस में स्प्रे से बेहतर सिंचन (Drenching) करना रहेगा।
एक गड्ढे के लिए लगभग 100 मिली Silver Hydrogen peroxide का इस्तेमाल किया जाना चाहिए , जिसकी कीमत लगभग 45 से 50 रुपये तक आ जाती है।
इस रसायन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके इस्तेमाल के 48 घंटे बाद पौधरोपण किया जा सकता है। जब कि Formalin का इस्तेमाल करने पर कम से कम 21 दिनों तक इंतजार करना पड़ जाता है। Silver Hydrogen Peroxide का इस्तेमाल करते वक़्त किसान भाई अपने शरीर को किसी कपड़े से अच्छी तरह से ढक लें क्योंकि यदि यह घोल चमड़ी पर गिर जाए तो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
जिन किसान मित्रों ने इसके संदर्भ में हमारी पिछली पोस्ट न पढ़ी तो अवश्य पढ़ लें, क्योंकि पिछली पोस्ट को पढ़ कर ही उपरोक्त सुझावों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।

Share Via :

Leave a Comment

Address

Ambika Apple Nursery

VPO Pangna, Distt. Mandi, Pangna, Himachal Pradesh-175046

Support requests

ambika.apples@gmail.com

Call Us:

+91 93180 86833

+91 62302 86833

Contact us

Ambika Apple Nursery

We deal with the production of the best quality apple plants and the latest varieties on clonal rootstocks.

For more information please contact us by filling our contact form or call us on:

+91 93180 86833

+91 62302 86833

ambikanursery.com © 2022
Made with Love By Shimla Technologies