कैसे बढ़ाए फलो का आकर भाग-2

पिछली पोस्ट में हम फलों के आकार को नियंत्रित करने वालों कारकों के विषय पर चर्चा कर रहे थे | जिसमें, बीमे के पत्तों का आकार और फलों की थिन्निंग के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया गया था | आज हम ऐसे ही कुछ और पहलुओं पर नज़र डालेंगे, जिन्हें महत्वपूर्ण होने के बावजूद अक्सर ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती :
पोषक तत्वों की मात्रा : फलों का आकार बनाने में नाइट्रोजन अहम् भूमिका अदा करता है | पर्याप्त मात्रा में दी गयी नाइट्रोजन न केवल फलों का आकार बढ़ाने में सहायक रहती है अपितु पत्तों को भी स्वस्थ रखती है | इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि आवश्यता से अधिक नाइट्रोजन फलों के रंग पर विपरीत प्रभाव डालती है | हम पहले भी इसी बात पर ज़ोर देते आ रहें हैं कि बसंत ऋतु के समय पौधे में भंडारित नाइट्रोजन अधिक लाभप्रद रहती है | अखरोट के दाने के बराबर सेब पर हम 13-00-45 की स्प्रे 1 किलो ग्राम प्रति 200 लीटर पानी में घोल कर सकते हैं | 15 दिनों बाद यदि यह स्प्रे दोहराई जाए तो अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होती है |
फल में बीजों की संख्या: फल में बीजों की संख्या न केवल Size अपितु Shape पर भी अपना प्रभाव दिखाती है | यदि पोल्लिनेशन अच्छे न हुई तो बीज कम बनते हैं और फलों का आकार बेढंगा सा बनता है जिसकी मार्केट में अच्छी कीमत नहीं मिल पाती है | फलों का आकार बढ़िया होने के लिए फल में 5-7 बीजों का होना जरुरी रहता है |
पत्तों की संख्या : हम ये तो भली भांति जानते हैं कि पौधे पत्तों के माध्यम से प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन बनाते हैं | अतः सेब के संधर्भ में एक फल को पर्याप्त भोजन देने के लिए 50-60 पत्तों की आवश्यता रहती है | यही कारण है कि जिन पौधों के पत्ते जल्दी गिर जाते हैं, उनमें फलों का आकार नहीं बन पाता |
सूर्य का प्रकाश : जिस शाखा पर सूर्य का प्रकाश पड़ता हो, उसके बीमे मजबूत होते हैं और फलों का आकार व रंग भी छायादार क्षेत्र में लगे फलों की अपेक्षा बढ़िया रहता है |
सिंचाई : फलों के आकार को बनाने में पानी की भूमिका को नज़रन्दाज़ नहीं किया जा सकता | कम पानी के चलते पौधा जीवित तो रह जाता है लेकिन पूरी तरह स्वस्थ नहीं रहता | अतः जिन बागवान भाइयों के पास पानी की व्यवस्था हो तो वह टपक सिंचाई प्रणाली द्वारा पौधों को सिंचित करें |
उपरोक्त छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण, बातों को ध्यान में रखते हुए हम अपने बागीचे में होने वाली फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं |

Share Via :

Leave a Comment

Address

Ambika Apple Nursery

VPO Pangna, Distt. Mandi, Pangna, Himachal Pradesh-175046

Support requests

ambika.apples@gmail.com

Call Us:

+91 93180 86833

+91 62302 86833

Contact us

Ambika Apple Nursery

We deal with the production of the best quality apple plants and the latest varieties on clonal rootstocks.

For more information please contact us by filling our contact form or call us on:

+91 93180 86833

+91 62302 86833

ambikanursery.com © 2022
Made with Love By Shimla Technologies